1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने रोहित शर्मा का टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक खास टी-20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि एशिया कप 2022 में एक बार फिर रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। इस समय दोनों खिलाड़ियों में रिकॉर्ड को लेकर होड़ चल रही है। जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Aug 2022, 4:02 PM IST

martin guptill leading run getter t20 history to beat rohit sharma

रोहित शर्मा पीछे छूटे

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इस समय रोहित शर्मा के पीछे पड़े हुए है। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अब मार्टिन गुप्टिल बन गए है। हालांकि रोहित शर्मा भी उनसे दूर नहीं है। एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा आराम से मार्टिन गुप्टिल को पीछे कर सकते हैं। खैर इन दोनों पिछले एक महीने से आगे बढ़ने की होड़ चल रही है। इस साल के अंत में टी-20 वर्ल्ड होगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इस वजह से सभी देशों के टी20 इंटरनेशनल मैच बहुत हो रहे हैं। कभी रोहित आगे चले जा रहे हैं तो कभी मार्टिन गुप्टिल उनसे आगे निकल जा रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।


एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा आगे निकल सकते हैं

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस समय टी-20 मुकाबले चल रहे हैं। तीसरे टी-20 में गुप्टिल ने 13 गेदों में 15 रन बनाए। सिर्फ 15 रन बनाने से ही वो रोहित शर्मा के आगे निकल गए। गुप्टिल के नाम अब टी-20 में 3497 रन हो चुके हैं। उन्होंने अभी तक 121 मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा के नाम 3487 रन हैं। साफ देखा जा सकता है रोहित ज्यादा पीछे नहीं चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: जब 2 साल पहले 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से पूरे क्रिकेट जगत में पसरा था सन्नाटा



विराट कोहली तीसरे नंबर पर

इन दोनों के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उनके नाम 3308 रन है। एशिया कप में रन बनाकर वो भी आगे निकल सकते हैं। विराट के बाद आयरलैंड के बल्लेबाज पाल स्टर्लिंग का नाम आता है। उनके नाम 2975 रन है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच का नाम आता है। फिंच ने भी अभी तक 2855 रन बनाए है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान