4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत ने पाक से जीता मैच, लेकिन इस पाकिस्तानी फैन ने ‘जन-गण-मन’ गाकर जीत लिया सबका दिल

टॉस के बाद मैच से पहले जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए इकठ्ठा हुईं और भारत का राष्ट्रगान बजा तो दर्शक दीर्घा में खड़ा एक पाकिस्तानी फैन जोर-जोर से दिल खोल के भारत का राष्ट्रगान गाने लगा। एक पाकिस्तानी फैन द्वारा ऐसा कुछ करना सब को हैरत में डाल गया ।
2 min read
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Sep 22, 2018

Meet the Pakistani man who sang Indian national anthem at Indo-Pak match

भारत ने पाक से जीता मैच, लेकिन इस पाकिस्तानी फैन ने 'जन-गण-मन' गाकर जीत लिया सबका दिल

नई दिल्ली। 15 सितंबर से UAE में शुरू हुए एशिया कप 2018 में इस बार 6 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। इस एशिया कप में सबसे बड़ा और हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को खेला गया था।इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को खेल के हर मोर्चे पर पछाड़ते हुए बड़ी आसानी से हराया था।क्रिकेट के अलावा दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। टॉस के बाद मैच से पहले जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए इकठ्ठा हुईं और भारत का राष्ट्रगान बजा तो दर्शक दीर्घा में खड़ा एक पाकिस्तानी फैन जोर-जोर से दिल खोल के भारत का राष्ट्रगान गाने लगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जैसे रिश्ते हैं उसके बाद एक पाकिस्तानी फैन द्वारा ऐसा कुछ करना सब को हैरत में डाल गया ।

धोनी का 5 वां एशिया कप
एशिया कप 2018 क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 देशों के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।जिसमें सबसे बड़ा मुकाबला 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया।आपको बता दें भारत एशिया कप का 6 बार चैंपियन रह चुका है। इसके साथ ही जब भी एशिया कप का आयोजन UAE में हुआ है भारत इसका विजेता बना है।इस हिसाब से भी भारतीय टीम को इस बार का विजेता बताया जा रहा है। टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का ये 5वां एशिया कप होगा।अगली बार धोनी एशिया कप में भारतीय टीम में होंगे या नहीं यह कह पाना बड़ा मुश्किल है ।

पाकिस्तानी फैन ने गाय भारतीय राष्ट्रगान
एशिया कप 2018 में दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। टॉस के बाद मैच से पहले जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए इकठ्ठा हुईं और भारत का राष्ट्रगान बजा तो दर्शक दीर्घा में खड़ा एक पाकिस्तानी फैन जोर-जोर से दिल खोल के भारत का राष्ट्रगान गाने लगा। यह बहुत ही सुन्दर नजारा था जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़े हुए रिश्तों को देखते हुए यह वीडियो शांति का सन्देश देता है।उम्मीद है आगे भी ऐसे ही लोग दोनों देशों के संबंधों को सुधरने के लिए सामने आयेगें ।