गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही वहां पर्थ में रहने वाली एक महिला समुद्र की सैर करने पहुंची थी। वहीं शार्क को खाना खिलाने के दौरान उसके साथ ऐसा ही हादसा हो गया था। दरअसल मेलिसा ब्रूनिंग नाम की उस महिला ने शार्क को अपने हाथों से खाना खिलाने की सोची। वह खाना खिला ही रही थीं कि अचानक शार्क ने उन्हें पानी में खींच लिया। गनीमत रही कि वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत मेलिसा को शार्क का शिकार होने से बचाते हुए पानी से बाहर निकाल लिया। इस पूरे नजारे का दिल-दहला देने वाला वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।