हालाकि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने एमएस धोनी की तारीफ की है। 2020 में भी उन्होंने उनकी शान में कुछ ऐसे ही कसीदे पढ़े थे। तब उन्होंने कहा था कि बतौर विकेटकीपर वह नेचुरल नहीं थे, हालाकि विरोधी टीम के लिए वह नरक की तरह प्रभावी थे। उन्होंने क्रिकेट में जो प्रभाव छोड़ा है, उसे देखिए। मेरे लिए उनकी स्टपिंग और उनके रन आउट मायने रखते हैं। धोनी के हाथ बहुत तेज चलते हैं, किसी जेबकतरे से भी ज्यादा तेज। बल्लेबाज को अहसास भी नहीं हो पाता कि उसकी गिल्लियां धोनी ने बिखेर दी हैं।