हालांकि इस सीजन जब दोनों टीमें आमने सामने हुई थीं तब हार्दिक पंड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे लेकिन एडेन मार्करम और मिचेल मार्श का अर्धशतक इस प्रदर्शन पर भारी पड़ा था और लखनऊ की टीम 12 रन से मैच जीत गई है। निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों ने लखनऊ के लिए लगातार रन बनाए, जबकि आवेश खान, रवि बिश्नोई, और शार्दूल ठाकुर ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। दूसरी ओर मुंबई की सबसे बड़ी ताकत रोहित शर्मा फॉर्म में लौट गए हैं। सूर्या के बल्ले से भी रन निकलने लगा है। हार्दिक गेंद और बल्ले से संतुलन बना रहे हैं और गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट कहर बरपा रहे हैं। देख जाए तो इस मुकाबले में कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी लग रही है।