माइकल क्लार्क ने कहा कि कुछ समय तक अलग रहने के बाद हमने यह मुश्किल फैसला लिया है। आपसी सहमति से हमने यह तय किया है कि एक दंपती के तौर पर अब हम साथ नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। हम दोनों तय किया कि अलग होना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि जहां तक बेटी की बात है तो उसकी कस्टडी मां के पास रहेगी, लेकिन हम दोनों साथ मिलकर उसकी देखभाल करेंगे।