माइकल वॉन को किया ट्रोल
जी हां! इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा " कुलदीप यादव धमाल मचा रहे हैं। ये भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम से थोड़ा अच्छी है।" वॉन के ये ट्वीट करते ही लोगो ने उनकी क्लास लगा दी और जवाब में एक के बाद एक ट्वीट करना शुरू किए। एक यूजर ने लिखा 'ये इंग्लैंड की टीम आयरलैंड की टीम से थोड़ा बेहतर है।' वहीं एक ने लिखा 'हम भारतीय ऑस्ट्रेलिया से अच्छे हैं लेकिन तुम इंग्लैंड वाले स्कॉटलैंड से भी गए बीते हो, और याद रखो हम किसी के देश से कोहिनूर नहीं चुराते।' कुछ लोगों ने तो इंग्लैंड को फुटबॉल के लिए भी ट्रोल कर दिया। बता दें कल इंग्लैंड फीफा में कोलम्बिया के साथ प्री- क्वार्टर फाइनल खेल रही थी। जहां इंग्लैंड को पेनाल्टी में जीत मिली।