11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे तेज सबसे आगे विराट: T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय कप्तान ने हासिल किया यह बड़ा मुकाम

INDIA VS ENGLAND 1ST T20; इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, राहुल की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 4 Jul 2018, 10:48 AM IST

VIRAT KOHLI

सबसे तेज सबसे आगे विराट: T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय कप्तान ने हासिल किया यह बड़ा मुकाम

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को क्रिकेट की किताब में एक नए रिकॉर्ड के साथ अपनी ख्याति को और मजबूत किया है। वह टी-20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम मंगलवार देर रात इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में हासिल किया। कुलदीप यादव के पंचे के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 101) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया।इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। राहुल की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।


विराट ने 8 रन बनाते ही बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली ने कल मैच में 22 गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने भारतीय टीम के लिए विजयी सिक्स भी लगाया। विराट ने केएल राहुल के साथ 33 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत को यह मैच जिताया। विराट ने कल इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही 8 रन बनाए वह ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने T20 अंतर्राष्ट्रीय में 2000 रन बनाए हों। विराट ने यह रन 60 मैचों में बनाए हैं। इन रनों को बनाने के लिए उनका औसत 49 का रहा है और वह 18 पचास लगा चुके हैं। विराट के अब कुल 2012 रन है।

सबसे तेज सबसे आगे विराट
विराट कोहली अन्तर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, वह भारत के पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ब्रेंडन मैकलम(66), मार्टिन गप्टिल(68) और शोएब मलिक(92) यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली ने यह मुकाम 60 मैचों की 56 पारियों में किया, इसके साथ ही वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही कोहली सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 1000 रन मात्र 27 मैचों में बनाये थे। 1981 रनों के साथ रोहित शर्मा 2000 रनों से केवल 19 रन पीछे हैं।