29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS ENG: कुलदीप के पंच और राहुल के शतक से भारत ने दर्ज की जीत, मैच में दर्ज हुए यह 10 कीर्तिमान

INDIA VS ENGLAND 1ST T20, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, राहुल की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 4 Jul 2018, 8:10 AM IST

INDIAN CRICKET TEAM

IND VS ENG: कुलदीप के पंच और राहुल के शतक से भारत ने दर्ज की जीत, मैच में दर्ज हुए यह 10 कीर्तिमान

नई दिल्ली। कुलदीप यादव के पंच के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 101) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मंगलवार देर रात ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। राहुल की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। राहुल ने 54 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। कुलदीप ने इस मैच में 4 ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 46 गेंदों का सामना कर 69 रनों की पारी खेली। भारत ने अपने इंग्लैंड दौरे का इस मैच को जीतकर शानदार आगाज किया है। राहुल और कुलदीप के साथ महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने भी इस मैच में बड़े कीर्तिमान स्थापित किए। एक नजर मैच में बने 10 कीर्तिमानों पर।

1. केएल राहुल ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने शतक लगाने के बाद T20 क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड न जीता हो। इससे पहले उन्होंने 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी T20 मैच में शतक बनाया था लेकिन उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया था।

2. भारत की यह लगातार सातवें T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में जीत है। लगातार 11 मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है।

3. इंग्लैंड की धरती पर भारत की यह पहली जीत है। इससे पहले भारत को इंग्लैंड में 5 T20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

4. कुलदीप यादव पहले चाइनामैन गेंदबाज हैं जिन्होंने T20 क्रिकेट में 5 विकेट झटके हों।

5. कुलदीप यादव T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 5 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। इससे पहले यजुवेंद्र चहल(6/25) और भुवनेश्वर कुमार(5/24) ऐसा करने में कामयाब रहे हैं।

6. महेंद्र सिंह धोनी T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने कामरान अकमल को पीछे छोड़ा है जिनके नाम इससे पहले सर्वाधिक 32 स्टंपिंग थी। धोनी ने कल मैच में 2 स्टंपिंग कर अकमल को पचड़ा। अब उनके नाम 33 स्टंपिंग हैं।

7. बटलर ने अपने T20 अन्तर्राष्ट्रीय करियर में तीन बार ओपनिंग बल्लेबाजी की है और तीनों ही दफा वह 50 का आकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं। 73(49) उन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। 61(30) उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में बनाए हैं। 69(46) उन्होंने कल मंगलवार को भारत के खिलाफ बनाए।

8. विराट कोहली अन्तर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, वह भारत के पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ब्रेंडन मैकलम(66), मार्टिन गप्टिल(68) और शोएब मलिक(92) यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली ने यह मुकाम 60 मैचों की 56 पारियों में किया, इसके साथ ही वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही कोहली सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।

9. केएल राहुल ने कल मैच में अपने करियर का दूसरा T20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया। ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा दो शतक लगा चुके हैं। राहुल के दोनों ही शतक मैच में रनों का पीछा करते हुए आये हैं।

10. T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह दूसरी दफा है जब किन्ही दो बल्लेबाजों ने एक दिन में शतक लगाया हो। एरोन फिंच (172) और केएल राहुल (101*) ने कल मंगलवार को शतक बनाए। इससे पहले भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 2016 में हुए मैच में केएल राहुल और एविन लेविस ने शतक बनाए थे।