29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Ind: सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका,चोट के कारण बाहर हुआ ये दिग्गज

क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स के साथ अभ्यास करेंगे। स्टोक्स गुरुवार को डरहम काउंटी के लिए सिर्फ बल्लेबाज के रूप में उतर सकते हैं।अगर वह इस मैच में बिना किसी परेशानी के खेलते हैं तो अंतिम टी-20 में भारत के खिलाफ उन्हें चुना जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Jul 2018, 7:09 PM IST

eng vs ind

Eng vs Ind: सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका,चोट के कारण बाहर हुआ ये दिग्गज

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच आज से टी 20 सीरीज का आगाज होने वाला है, और दोनों ही टीमें चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही हैं।ताजा मामले में अब इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी टॉम कुरैन भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम ने आज ही इस बात की जानकारी दी। टॉम के मंगलवार को दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच तक फिट होने की उम्मीद थी, लेकिन चोट के कारण वो टी-20 के अलावा वनडे सीरीज से भी दूर रहेंगे।


भाई ने ही ली जगह,मलान भी हुए टीम में शामिल
टी-20 में उनके स्थान पर बल्लेबाज डेविड मलान को टीम में शामिल किया गया है वहीं वनडे सीरीज में उनका स्थान उनके भाई सैम कुरैन लेंगे।टॉम द ओवल लौट आए हैं जहां वह सरे और इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में चोट से उबरने की कोशिश करेंगे।वह क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स के साथ अभ्यास करेंगे। स्टोक्स गुरुवार को डरहम काउंटी के लिए सिर्फ बल्लेबाज के रूप में उतर सकते हैं।अगर वह इस मैच में बिना किसी परेशानी के खेलते हैं तो अंतिम टी-20 में भारत के खिलाफ उन्हें चुना जा सकता । टॉम अब सरे और इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में किया ओवल में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे।


भारतीय टीम भी चोटों से परेशान
आपको बता दें दोनों ही टीमों के कई दिग्गज खिलाड़ी इस वक्त चोटिल हैं। बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स भी भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है औऱ इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 में भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 12 जुलाई से 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और 1 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी।भारतीय टीम की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वाशिंटन सुंदर चोटिल हैं, दोनों ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनके जगह पर दीपक चाहर और क्रुणाल पांड्या को टीम में जगह दी गई है ।