18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND VS ENG: भारत की जीत में एक बार फिर बिजली की तरह कौंधे महेंद्र सिंह धोनी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

INDIA VS ENGLAND 1ST T20, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा, राहुल की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jul 04, 2018

MS DHONI

IND VS ENG: भारत की जीत में एक बार फिर बिजली की तरह कौंधे महेंद्र सिंह धोनी, बना दिया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कुलदीप यादव के पंच के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 101) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मंगलवार देर रात ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। राहुल की बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। राहुल ने 54 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। कुलदीप ने इस मैच में 4 ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 46 गेंदों का सामना कर 69 रनों की पारी खेली। भारत ने अपने इंग्लैंड दौरे का इस मैच को जीतकर शानदार आगाज किया है। इस मैच में खास प्रदर्शन के साथ मेहन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।


धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने कामरान अकमल को पीछे छोड़ा है जिनके नाम इससे पहले सर्वाधिक 32 स्टंपिंग थी। धोनी ने कल मैच में 2 स्टंपिंग कर अकमल को पचड़ा। अब उनके नाम 33 स्टंपिंग हैं। धोनी ने कल कुलदीप यादव की गेंद पर जॉनी बैरस्टो और जो रुट को 0 रन पर अपना शिकार बनाया।

यह हैं पांच सर्वाधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर
महेंद्र सिंह धोनी 33
कामरान अकमल 32
मोहम्मद शहजाद 28
मुश्फिकुर रहीम 26
कुमार संगाकारा 20


इन रिकॉर्डों के करीब हैं धोनी
अगर धोनी तीन छक्के लगाते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा अगर वे इस मैच में 45 रन बना लेते हैं तो वे टी-20 क्रिकेट में अपने 1500 रन पूरे कर लेंगे। भारत ने सीरीज की शानदार शुरुआत की है। अगले मैच में अगर धोनी की बल्लेबाजी आती है तो वह यह कीर्तिमान भी बना सकते हैं जिसके वह बेहद ही करीब हैं। इस मैच में धोनी की बल्लेबाजी नहीं आयी लेकिन अगले मैच में उनसे यह रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद की जा सकती है।