30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माइकल वॉन ने इंग्लैंड को दी चेतावनी, बोले- भारत के ये 3 गेंदबाज कर देंगे बर्बाद

इंग्लिश टीम को पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन ने भारत दौरे से पहले चेतावनी दी है। वॉन ने कहा है कि भारतीय स्पिन गेंदबाजी अटैक इंग्लैंड की टीम को घरेलू मैदान पर पूरी तरह से ढेर कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Dec 2023, 3:01 PM IST

michael-vaughan-warns-england.jpg

बैजबॉल तकनीक से टेस्ट क्रिकेट में नई पहचान बना रही इंग्लिश टीम को पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन ने भारत दौरे से पहले चेतावनी दी है। वॉन ने कहा है कि भारतीय स्पिन गेंदबाजी अटैक इंग्लैंड की टीम को घरेलू मैदान पर पूरी तरह से ढेर कर सकता है। ऐसे में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम को तीन गेंदबाजों से बचकर रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय विकेट पर जब इन्‍हें खेलेंगे तो आपका दिमाग चकरा जाएगा, आप शायद एकदम बर्बाद हो सकते हैं। आइये जानते वे कौन से तीन गेंदबाज हैं, जिनको लेकर वॉन ने इंग्‍लैंड टीम को चेताया है।


दरअसल, इंग्लैंड की टीम अगले महीने भारत दौरे पर आ रही है। यहां दोनों टीमों के बीच 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में कोच ब्रैंडन मैकुलम की नई तकनीक बैजबॉल पर अमल कर रही इंग्लैंड ने पिछले टेस्ट मैचों में अपनी धाक जमाई है। देखने वाली बात होगी कि बेन स्‍टोक्‍स की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर इस तकनीक को अपनाती है या नहीं?

'एक साथ तीन स्पिनरों का सामना करना होगा'

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा कि दुनिया में खेलने के लिए सबसे कठिन जगह भारत है और अगर आप पीछे एशेज की तरफ देखें, जब नाथन लायन पूरी तरह फिट थे और अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। तब ऑस्ट्रेलिया 2-0 से सीरीज में आगे था। वह सिर्फ एक स्पिनर थे, लेकिन भारत में तीन गेंदबाजों का सामना करना होगा।

'दिमाग चकरा जाएगा, आप बर्बाद हो सकते हैं'

माइकल ने इंग्‍लैंड टीम को चेतावनी देते हुए कि भारतीय स्पिन विकेट पर बैजबॉल तकनीक के साथ उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जब आप भारत के धीमे विकेटों पर अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल का सामना करेंगे तो आपका दिमाग चकरा जाएगा, आप शायद एकदम बर्बाद हो सकते हैं।