कैफ ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाना चाहिए। मैं चाहता हूं कि कोई बल्लेबाज कप्तान बने, चाहे वह ऋषभ पंत हो या केएल राहुल। ऋषभ और राहुल ने आईपीएल में कप्तानी की है। इसलिए उनमें से एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।" बता दें कि बुमराह ने अब तक 3 मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की है, जिसमें से दो में भारत को हार मिली है और एक में जीत का स्वाद चखा है। हालांकि गेंदबाजी के दौरान वह तब भी उतने खतरनाक होते हैं, जितना वह सिर्फ एक गेंदबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आते हैं।