30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी पूरे सीजन के लिए बाहर

IPL 2024: गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाएं टखने की चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। वह इसके इलाज के लिए ब्रिटेन जाएंगे। शमी के चोटिल होने से गुजरात को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि वह टीम के सबसे अनुभवी को अहम गेंदबाज हैं।      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Feb 2024, 2:51 PM IST

mohammad_shami_ipl_.jpg

Mohammad Shami, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 शुरू होने से पहले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शमी को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टखने में चोट लगी थी। उसके बाद से वे क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि शमी बाएं टखने की चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी ब्रिटेन में सर्जरी भी होगी। 33 साल के शमी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने आखिरी बार नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए खेला था। उनके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए नहीं चुना गया था। लेकिन चोट की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें- RCB ने किया बड़ा खुलासा, बताया युजवेंद्र चहल को क्यों नहीं खरीदा?

बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'शमी जनवरी के आखिरी सप्ताह में एंकल का स्पेशल इंजेक्शन लेने के लिए लंदन गए थे, वहां उन्हें बताया गया था कि तीन सप्ताह के बाद, वो हल्की दौड़ शुरू कर सकते हैं और उसके बाद इस इंजेक्शन को ले सकते हैं।'

यह भी पढ़ें- ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, शाहरुख खान करेंगे परफॉर्म

शमी के चोटिल होने से गुजरात को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्योंकि वह टीम के सबसे अनुभवी को अहम गेंदबाज हैं। उनके आईपीएल करियर पर नज़र डाली जाये तो शमी ने अब तक 110 मैच खेले हैं। इस दौरान 26.47 की औसत से 127 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/11 का रहा है। आईपीएल 2023 में शमी ने 17 मैच खेले थे और 18.46 की शानदार औसत के साथ 28 विकेट लेने में कामयाब रहे थे।