पंजाब के लिए लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने शानदार गेंदबाज़ी की। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी दो विकेट चटकाए। हालांकि, वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवर में 45 रन खर्च किए। वहीं अर्शदीप और क्रिस जॉर्डन को एक-एक सफलता मिली।