
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत का पूरा श्रेय भारतीय तेज गेंदबाजों को जाता है। वहीं पांचवें दिन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अंग्रेजों के पसीने छुड़ाते हुए नाबाद 90 रनों की पार्टनरशिप की जो इस मैच में जीत के लिए महत्वपूर्ण पारी रही है। इसके साथ ही शमी ने लॉर्ड्स के मैदान पर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़कर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया।
लॉर्ड्स के मैदान कई दिग्गजों से आगे निकले शमी
शमी ने ना सिर्फ लॉर्ड्स के मैदान पर 56 रनों की पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई बल्कि नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। क्योंकि लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, जैक कालिस, एबी डिविलियर्स, चेतेश्वर पुजारा और मैथ्यू हेडेन भी कभी व्यक्तिगत इतने रन नहीं बना सके हैं।
शमी-बुमराह ने तोड़ा कपिल-मदन लाल का रिकॉर्ड
शमी ने 56 और बुमराह ने 34 रनों की पारी खेली। लॉर्ड्स के मैदान पर सोमवार को इन दोनों पुछल्ले बल्लेबाजों के बीच नाबाद 90 रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ इंग्लैंड में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकार्ड बना डाला। इससे पहले इंग्लैंड में भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में नौवें विकेट के लिए कपिल देव व मदन लाल के बीच 66 रन की साझेदारी हुई थी।
इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में 9वें विकेट के लिए हुई बड़ी साझेदारी
मो. शमी/ जसप्रीत बुमराह - 89*
कपिल देव/मदन लार - 66
हरभजन सिंह/जहीर खान - 61
Updated on:
17 Aug 2021, 1:06 AM IST
Published on:
17 Aug 2021, 12:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.