
नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जो शुक्रवार (3 सितंबर) को 31 साल के हो गए उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनके जन्मदिन की शुभकामना के लिए ट्रोल किया। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड में मौजूद शमी ने अपना जन्मदिन द ओवल में भारतीय दर्शकों के साथ मनाया। पंत, जो मैदान पर अपनी मजेदार उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं, शमी की ओर इशारा करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, शमी भाई, गेंद और उमर दोनों तेजी से निकली जा रही है। जन्मदिन मुबारक हो!
शमी ने पंत को वजन के लिए किया ट्रोल
हालांकि, शमी करारा जवाब देने के लिए तैयार थे। इस तेज गेंदबाज ने पंत को ट्रोल करते हुए कहा कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कोई नहीं रोक सकता, लेकिन वजन बढ़ने से खुद को जरूर रोक सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे ओवल टेस्ट के लिए शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने सीरीज के पहले तीन टेस्ट में 11 विकेट लिए हैं। श्रृंखला में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 4/95- हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में आया था।
पंत ने लगाया शानदार अर्धशतक
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 106 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। भारत ने चायकाल तक दूसरी पारी में 345 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। विराट कोहली चायकाल के बाद कुछ ही ओवर बाद ही पारी घोषित कर इंग्लैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए आंमत्रित कर सकते हैं। इस मैच को जीतने में भारत के चांस ज्यादा नजर आ रहे हैं। क्योंकि भारत के पास अच्छी खासी लीड हो चुकी हैं और इस मैदान पर इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए कोई टीम टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
Updated on:
5 Sep 2021, 8:34 PM IST
Published on:
5 Sep 2021, 8:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.