28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी ने पीएम मोदी से देश का नाम बदलने की अपील की

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर पत्नी के बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने पीएम मोदी से भारत का नाम बदलने की अपील की है। सोशल मीडिया पर इसके बाद हसीन जहां का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Aug 2022, 8:23 AM IST

mohammed shami wife change india name request pm narendra modi

शमी की पत्नी की खास अपील

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। इस बार वो अपनी पत्नी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए है। शमी की पत्नी हसीन जहां इससे पहले कई बार विवादों में रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो के जरिए पीएम मोदी और अमित शाह से देश का नाम बदलने की अपील की है। शायद ये बात सुनकर आप चौंक गए होंगे लेकिन बात सच है। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया और इसके जरिए अपनी बात रखी। हसीन जहां ने लिखा, हमारा देश, हमारा सम्मान। आई लव भारत। हमारे देश का नाम सिर्फ हिन्दुस्तान या भारत होना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय गृह मंत्री जी से अपील है कि इंडिया नाम का बदल दीजिए।


इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

शमी इस समय क्रिकट से ब्रेक पर चल रहे हैं। 27 अगस्त से एशिया कप का आयोजन होगा। शमी को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया है। शमी को अब टी-20 फॉर्मेट में तवज्जो नहीं दी जाती है। हालांकि फैंस उन्हें इस फॉर्मेट में खिलाने की मांग लगातार करते रहते हैं। शमी अपनी पत्नी की वजह से पहले भी चर्चा में आए थे। इन दोनों के बीच अभी भी विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने इस बार एक खास अपनी के जरिए सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियां बटोर ली है।

यह भी पढ़ें- बांग्‍लादेश ने एशिया कप 2022 के लिए टीम का किया ऐलान



शमी के ऊपर हुआ था केस

आपको बता दें हसीन जहां पहले एक मॉडल हुआ करती थीं। इसके बाद वो कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयर लीडर बनीं थी। इस दौरान ही शमी और हसीन जहां के बीच बातचीत हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और साल 2014 में शादी कर ली।

साल 2018 हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर चौंका दिया था। हसीन जहां ने शमी के भाई के ऊपर भी केस दर्ज कराया था। दोनों की एक बेटी हैं और वो हसीन जहां के साथ रहती है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान