
इयान चैपल का बड़ा बयान
आजकल पूरी दुनिया में टी-20 लीग्स खेली जा रही है। इंटरनेशनल मैचों में भी टी-20 को बढ़ावा दिया जा रहा है। धीरे-धीरे टेस्ट क्रिकेट का महत्व कम होता जा रहा है। फैंस भी टी-20 ही देखना चाहते हैं। यहां तक की अब खिलाड़ी भी टी-20 क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने इस बात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट को एकदम खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता है कि आने वाले खिलाड़ी इस क्रिकेट को कभी खेलेंगे। वैसे कुछ हद तक इयान चैपल का ये बयान सही है। धीरे-धीरे ऐसा होता भी जा रहा है।
दिग्गज इयान चैपल का बड़ा बयान
वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स में इस बार इयान चैपल गेस्ट बनकर आए। उन्होंने कहा, मेरे जीवनकाल में टेस्ट क्रिकेट खत्म नहीं होगा लेकिन इसे कौन खेल रहा होगा?। ये सबसे बड़ा सवाल है। अगर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं खेल रहे तो क्या टेस्ट क्रिकेट देखने लायक होगा? मेरेे हिसाब से इसका जवाब ना होगा।
उन्होंने आगे कहा, टेस्ट क्रिकेट एक शानदार खेल हैं लेकिन इसे अच्छी तरह खेला जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि इस समय इसे इतना महत्व नहीं दिया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि आने वाले समय में इसे कोई पूछेगा भी नहीं।लोगों की रूचि भी खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: तिरंगे के रंग में रंगे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी
आपको पता होगा कि इस समय कई क्रिकेटर्स अन्य देशों में टी-20 लीग खेलने के लिए अपने बोर्ड को पत्र लिख रहे हैं। इन खिलाड़ियों को अपने देश से ज्यादा बाहर पैसा नजर आता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण IPL है। कई क्रिकेटर्स IPL खेलने के लिए अपने बोर्ड से पंगा ले लेते हैं। क्रिकेटर्स का ध्यान अब खेल की बजाए पैसे पर ज्यादा है। बोर्ड द्वारा टी-20 लीग में जमकर पैसा भी बहाया जाता है और इस वजह से ही टेस्ट की लोकप्रियता खत्म हो रही है।
यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के कोच डेव ह्यूटन ने टीम इंडिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले दी चेतावनी
Published on:
13 Aug 2022, 8:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.