
टीम इंडिया को लेकर प्रतिक्रिया
18 अगस्त से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया इस सीरीज के लिए केएल राहुल की अगुवाई में रवाना हो चुकी है। युवा खिलाड़ी इस सीरीज में नजर आएंगे। कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे की टीम इस समय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिम्बाब्वे की टीम को हल्के में लेने की भूल टीम इंडिया को नहीं करनी चाहिए। ये बात अब जिम्बाब्वे के कोच डेव ह्यूटन ने भी कह दी है। उन्होंने इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि वो टीम इंडिया को हराने के लिए अपना पूरा दम लगा देंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज देखने को मिलेगी।
डेव ह्यूटन का बड़ा बयान
इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में जिम्बाब्वे के कोच डेव ह्यूटन का इंटरव्यू पेश किया गया है। डेव ह्यूटन ने कहा, जिम्बाब्वे टीम ने हाल के समय में क्रिकेट में प्रगति की है। हम टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर रहे हैं। जिम्बाब्वे भारत को कड़ी चुनौती पेश करेगा। भारत हमको हल्के में नहीं ले सकता है। हम भारत को हरा सकते हैं।
आपको बता दें दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 18 अगस्त को, दूसरा वनडे 20 अगस्त को और आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। दोनों टीमों का चयन भी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया
भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
जिम्बाब्वे टीम
रेजिस चकाबवा (कप्तान), रायन बर्ल, तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याची, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड टिरिपानो।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान
Published on:
13 Aug 2022, 5:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.