28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, BCCI ने अपलोड की खास तस्वीरें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीम मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान रहेंगे। टीम इंडिया जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो चुकी है। BCCI ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें खिलाड़ियों की पोस्ट की। शिखर धवन कुछ अलग अंदाज में नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Aug 2022, 4:46 PM IST

ind vs zim team india departure for zimbabwe odi-series shikhar dhawan

भारत का जिम्बाब्वे दौरा

27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आयोजन होगा। हालांकि इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 अगस्त से वनडे सीरीज खेली जाएगी। केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया के ये मुकाबले होंगे। खैर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना भी हो चुकी है। BCCI सहित कुछ खिलाड़ियों ने जाते समय की तस्वीरें अपलोड की। इसमें एक खास तस्वीर शिखर धवन की वायरल हो रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर सोफे पर सोते हुए तस्वीर डाली है। इसके बाद फैंस कई तरह की बातें कर रहे हैं। वैसे इस दौरे के लिए पहले शिखर धवन को कप्तान बनाया गया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें हटाकर केएल राहुल को टीम में शामिल कर कप्तान बना दिया गया।


युवा खिलाड़ियों का रहेगा जोर

वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ बतौर कोच इस दौरे पर गए हैं। लक्ष्मण टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं। लक्ष्मण ने कई ऐतिहासिक पारियां खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन वो करते थे। ये दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत अहम रहेगा। यहां से आगे कई खिलाड़ियों का अगले दौरे के लिए चयन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगे भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी



भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच 18 अगस्त को, दूसरा वनडे 20 अगस्त को और आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान