पिछले पांच वनडे मुकाबले टीम इंडिया के बहुत ही शानदार रहे। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन वनडे मुकाबले इंग्लैंड के साथ हुआ। भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीती। इस सीरीज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में टीम इंडिया को कुछ नए हीरो मिले। खासतौर पर तीसरा वनडे काफी शानदार रहा था। जहां पर ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद टीम इंडिया के वेस्टइंडीज के साथ दो मुकाबले हो चुके हैं। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इन दोनों वनडे मुकाबलों में भी टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए आपको बताते हैं कि इन पांच वनडे मुकाबलों में किन तीन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए है।