अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होगा। अंतिम वनडे वर्ल्ड कप साल 2019 में हुआ था और इंग्लैंड ने इसे जीता था। टीम इंडिया अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। हालांकि इस समय विराट कोहली का बल्ला शांत है। वो अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। टीम से बाहर होने की नौबत अब उनके ऊपर आ गई है। करीब 32 महीने हो गए और विराट ने एक भी शतक नहीं लगाया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की वर्ल्ड कप 2019 के बाद तीनों फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए है। फ्लॉप होने के बाद भी उनका जलवा कायम है। ओवरऑल की बात करें तो वो तीसरे नंबर पर इस समय मौजूद है। आइए आपको तीन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप 2019 के बाद तीनों फॉर्मेट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए।