3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतिम 5 वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, शुभमन गिल चमके

अंतिम पांच वनडे मुकाबले भारत के लिए शानदार रहे हैं। कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने प्रभावित किया। खूब रन भी बरसे और गेंदबाजों ने विकेट भी लिए। आइए आपको बताते हैं कि पिछले पांच मैचों में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Aug 2022, 6:36 PM IST

most runs in the last 5 odi innings for india Shubman Gill

शुभमन गिल बने हीरो

टीम इंडिया के लिए पिछले पांच वनडे मुकाबले बहुत ही शानदार रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की। अब जिम्बाब्वे को 3-0 से हरा दिया है। ध्यान देने वाली बात है कि दोनों सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया। शुभमन गिल की शानदार फॉर्म देखने को मिली। गिल ने जिम्बाब्वे सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वनडे क्रिकेट में इस समय वो जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। अभी तक 9 ही वनडे मैच शुभमन गिल ने खेले हैं लेकिन जबरदस्त औसत से वो रन बना रहे हैं। खैर हम आपको बताते हैं कि अंतिम 5 वनडे में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन किन तीन बल्लेबाजों ने बनाए है।


1) शुभमन गिल


गिल इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। इस लिस्ट में वो नंबर वन की पोजिशन पर कायम है। पिछले पांच वनडे मैचों में वो 320 रन बना चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर फैंस को दिल जीत लिया था। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक उन्होंने लगाया।



2) शिखर धवन


धवन का वनडे में रिकॉर्ड हमेशा से अच्छा रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें कप्तान बनाया गया था। जिम्बाब्वे दौरे पर भी वो कप्तान बने थे लेकिन अंतिम समय में केएल राहुल को कप्तानी सौंप दी गई। खैर पिछले पांच वनडे मैचों की बात करें तो शिखर धवन ने 282 रन बनाए है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनका बल्ला बोला था और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी शानदार पारियां उन्होंने खेली।

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर ICC की वनडे रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंचे


3) श्रेयस अय्यर

जिम्बाब्वे दौरे पर अय्यर का चयन नहीं किया गया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ अय्यर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर है। पिछले पांच वनडे मैचों में उन्होंने 267 रन बनाए हैं। अय्यर वनडे मैचों में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन टी-20 में वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। अब तो उन्हें टी-20 टीम से बाहर करने की मांग भी उठ रही है।

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2022 की तैयारी को लेकर पाक खिलाड़ी आसिफ अली का चौंकाने वाला बयान सामने आया