4) क्रिस गेल ( Chris Gayle)
वेस्टइंडीज के इस क्रिकेटर का पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी गेल है। यह वेस्टइंडीज के जमैका से आते हैं, साल 1999 में वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट पदार्पण करने वाले और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 42.19 की औसत से 7214 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 333 रन रहा, वहीं उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के दौरान दो बार 300 से ज्यादा रनों का आंकड़ा छुआ।