6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएस धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आज माही के घुटने की हुई सर्जरी रही सफल

MS Dhoni Surgery : आईपीएल 2023 के पूरे सीजन में घुटने की चोट से परेशान रहे एमएस धोनी की आज गुरुवार को सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में सर्जरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की सर्जरी सफल रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Jun 2023, 12:29 PM IST

ms-dhoni.jpg

एमएस धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आज माही के घुटने की हुई सर्जरी रही सफल।

MS Dhoni Surgery : आईपीएल 2023 के फाइनल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार ट्रॉफी पर कब्‍जा किया था। दरअसल, गुजरात के खिलाफ पहले ही मैच में एमएस धोनी के घुटने में चोट लग गई थी। चोट के बावजूद उन्‍होंने खेलना जारी रखा और अंतत: टीम को खिताब जिताने में कामयाब रहे। आईपीएल के बाद एमएस धोनी मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। जहां आज गुरुवार सुबह उनके घुटने की सर्जरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी की सर्जरी सफल रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


बता दें कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सीईओ ने बुधवार को ही कहा था कि धोनी बाएं घुटने की चोट को लेकर डॉक्टर्स से सलाह ली जाएगी। उसी के कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, काशी विश्वनाथ ने एमएस धोनी को अगले सीजन में सीएसके से रिलीव किए जाने के सवाल पर कहा था कि सच कहूं तो हमने अभी इस बारे में नहीं सोचा है। हम अभी उस स्थिति में नहीं हैं। ये एमएस धोनी पर निर्भर है कि वह आगे क्या फैसला लेते हैं।

आईपीएल के पहले मैच में ही हुए थे चोटिल

दरअसल, एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में ही चोटिल हो गए थे। उन्‍होंने दीपक चाहर की गेंद को रोकने का प्रयास करते हुए डाइव लगाई थी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते देखे गए। इसके तुरंत बाद उन्‍होंने अपना पैर पकड़ लिया था। हालांकि बाद में वह किसी तरह खड़े हुए और विकेट कीपिंग भी जारी रखी।

घुटने पर पट्टी बांधकर खेलेे माही

सीएसके हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की चोट को लेकर अपडेट दिया था। उन्‍होंने कहा था कि इस टूर्नामेंट से पहले ही धोनी के घुटने में दर्द था। इसलिए वह धोनी बाद के मैचों में घुटने पर पट्टी बांधकर खेलेे। इतना ही नहीं घुटने की चोट के कारण ही माही निचले क्रम में बल्‍लेबाजी के लिए उतरे।