29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MS Dhoni के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए क्या..

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने है। इस वीडियो में धोनी जो करते हुए दिखाई दे रहे है, वो उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी वाली बात है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Oct 2022, 1:04 PM IST

ms_dhoni_in_ipl.jpg

MS Dhoni in IPL

पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। हालांकि वह अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते है। ऐसे में उनके फैंस के साथ ही हर क्रिकेट प्रेमी को उन्हें खेलते देखने का इंतज़ार रहता है। हाल ही में धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। इस वीडियो में धोनी कुछ ऐसा करते हुए नज़र आ रहे है, जिससे उनके फैंस बहुत ही खुश और उत्साहित होने वाले हैं।


क्रिकेट प्रैक्टिस करते आए नज़र


धोनी के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को उनका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी रांची में स्थित झारखण्ड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम में क्रिकेट प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे है। वीडियो में धोनी हेलमेट और पैड पहले नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे है। इससे लग रहा है कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने अगले साल मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- T-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बयान - "पाकिस्तान के खिलाफ मैच की टीम का हो चुका है चयन"

आखिरी आईपीएल हो सकता है


अगले साल का आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। 41 वर्षीय धोनी ने इस साल के टूर्नामेंट से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी छोड़ दी थी, जिससे टीम के भविष्य के लिए नया कप्तान तैयार किया जा सके। हालांकि रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में टीम को सफलता नहीं मिली और धोनी को टूर्नामेंट के बीच में ही फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी। उन्होंने यह बात भी साफ़ कर दी थी कि वह अगले साल का आईपीएल भी खेलेंगे। उनकी इच्छा है चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में फैंस के सामने एक आखिरी बार खेलना। कोरोना की वजह से 2020 का आईपीएल यूएई में हुआ। 2021 का आईपीएल दो चरणों में पहले मुंबई, फिर यूएई में हुआ और 2022 के आईपीएल के ज़्यादातर मैच मुंबई और पुणे में और प्लेऑफ कोलकाता और अहमदाबाद में हुए। अगले साल आईपीएल पहले की तरह टीमों के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऐसे में धोनी एक आखिरी बार आईपीएल में एक खिलाडी के तौर पर नज़र आ सकते है।


यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने बताया इस महान भारतीय खिलाड़ी को अपना आदर्श, कहा - "हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था"