29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बयान – “पाकिस्तान के खिलाफ मैच की टीम का हो चुका है चयन”

T-20 World Cup 2022: कल से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने यह साफ़ कर दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली टीम का चयन हो चुका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Oct 2022, 12:23 PM IST

rohit_sharma_at_press-conference.jpg

Rohit Sharma addressing press conference

कल यानि की 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T-20 World Cup) का आगाज़ होने जा रहा है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हैं। वर्ल्ड कप से एक दिन पहले यानि की आज 15 अक्टूबर को सभी टीमों के कप्तानों की एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें बात करते हुए टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-XI का चयन हो चुका है।


इस मैच की अहमियत को अच्छी तरह से समझते है

भारत बनाम पाकिस्तान को क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी जंग माना जाता है। दोनों ही देशों के क्रिकेट फैंस को इस मैच का इंतज़ार रहता है। ऐसे में जब रोहित से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि इंडिया और पाकिस्तान के मैच की अहमियत को वह अच्छी तरह से समझते है। उन्होनें बताया कि इस मैच के लिए प्लेइंग-XI का चयन हो चुका है और उन सभी खिलाड़ियों को भी इस बारे में बता दिया गया है, जिससे उनकी टीम के तौर पर इस मैच की पहले से ही तैयारी रहे। रोहित के अनुसार वह आखिरी पल में टीम में बदलाव में भरोसा नहीं रखते। वह चाहते है कि सभी खिलाडी इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार रहे।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने बताया इस महान भारतीय खिलाड़ी को अपना आदर्श, कहा - "हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था"

सभी कप्तानों ने एक साथ ली सेल्फी

वर्ल्ड कप से पहले हुई इस प्रेस-कॉन्फ्रेंस के बाद सभी टीमों के कप्तानों ने एक साथ सेल्फी भी ली।


यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने टी-20 वर्ल्ड कप विजेता को लेकर की भविष्यवाणी, बताए 4 मज़बूत दावेदार