
साल 2013 में टीम इंडिया बनी थी चैंपियन
23 जून 2013 को भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीता था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया की ये ऐतिहासिक जीत रही थी। फाइनल में इंग्लैंड को टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में हराया था। टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी थी। कुछ खिलाड़ी अभी भी टीम के लिए खेल रहे हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आइए आपको इन दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं।
1) महेंद्र सिंह धोनी
धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। IPL में वो सिर्फ खेलते हुए नजर आते हैं। टीम इंडिया ने साल 2013 में धोनी की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की थी। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं। धोनी को टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी ICC की तीनों ट्राफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, टीम में चयन ना होने के कारण तेज गेंदबाज ने हाथ की नसें काटी, हालत गंभीर
2) सुरेश रैना
रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। IPL में वो अभी भी खेलते हैं। साल 2013 चैंपियंस ट्राफी में टीम इंडिया का हिस्सा सुरेश रैना भी थे। रैना ने अहम मौकों पर कुछ शानदार पारियां खेली थी। रैना ने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले थे।
3) विनय कुमार
कुमार ने भी साल 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट ले लिया। साल 2013 चैंपियंस ट्राफी का हिस्सा विनय कुमार भी थे। उन्हें ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका यहां नहीं मिला था। विनय कुमार ने एक तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। विनय कुमार ने टीम इंडिया के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले हैं। टीम इंडिया में उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन रणजी ट्राफी में उनका रिकॉर्ड शानदार है।
4) इरफान पठान
पठान ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वो कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। साल 2013 में टीम इंडिया की तरफ से चैंपियंस ट्राफी का हिस्सा पठान भी थे। पठान ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी। टीम इंडिया के लिए भी पठान का करियर बहुत ही अच्छा रहा था। पठान भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
Published on:
23 Jun 2022, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.