नए मुख्य चयनकर्ता का घोषणा होने के बाद एक मीडिया से बातचीत के दौरान अब एमएसके प्रसाद ने यह खुलासा कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी अपना फैसला चयन समिति और टीम मैनेजमेंट को बता चुके हैं। यह एकदम स्पष्ट है। हालांकि साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वह इसका खुलासा नहीं कर सकते, क्योंकि यह गोपनीय है। उन्होंने कहा कि बेहतर यही है कि जो भी उनके, चयन समिति और टीम मैनेजेमेंट के बीच तय हुआ है वह उन्हीं के बीच रहे।