
ईरानी कप के साथ रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
Mukesh Kumar and Akash Deep in Irani Cup: रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपना रिकॉर्ड 31वां ईरानी कप खिताब जीता है। इस जीत के लिए भले ही स्मरण रविचंद्रन को पहली पारी में 68 और दूसरी पारी में 135 रन की पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है, लेकिन मुकेश कुमार और आकाश दीप ने भी कम कमाल नहीं किया है। गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की ओर से लगातार नजरअंदाज किए जा रहे मुकेश और आकाश ने 14 विकेट लेकर रेस्ट ऑफ इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले गए ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले रेस्ट ऑफ इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। शेष भारत ने अपनी पहली पारी में 237 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए। मुकेश कुमार ने इस पारी में दो विकेट चटकाए। वहीं, आकाश दीप तीन विकेट अपने नाम किए। जबकि पांच विकेट मुकेश चौधरी ने लिए।
पहली पारी के आधार पर 41 रन से पिछड़ने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने स्मरण रविचंद्रन के शतक की बदौलत 319 रन बनाते हुए जम्मू कश्मीर के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा। टारगेट का पीछा करते हुए एक समय 19 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन पर पहुंच गई थी। लेकिन, लंच ब्रेक के बाद मुकेश कुमार और आकाश दीप मेजबान टीम पर कहर बनकर टूटे और एक घंटे के भीतर 28.4 ओवर में सिर्फ 111 रन पर पूरी टीम को समेट दिया।
इस पारी में मुकेश कुमार ने जहां 10.4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर एक मेडल ओवर के साथ छह विकेट हॉल अपने नाम दर्ज किया। वहीं, आकाशदीप ने भी अपने 9 ओवर के स्पेल में महज 25 रन खर्च करते हुए एक मेडन ओवर के साथ तीन विकेट अपने नाम किए। इस तरह इस पारी में 10 में से 9 विकेट मुकेश और आकाश ने लिए। जबकि पूरे मैच में 20 में से 14 विकेट चटकाए।
Updated on:
04 Oct 2026 03:53 pm
Published on:
04 Oct 2026 03:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
