
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
India vs West Indies 1st T20 Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टी20 बेहद उत्साहित है। अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही है। जहां एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा एक्शन में नजर आएंगे। इस सीरीज का आगाज मंगलवार 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगा। इसके बाद अगले चार मुकाबले 9, 11, 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इस सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग आप कब-कहां देख सकते हैं? आइये आपको भी बताते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी अंतिम एकादश का ऐलान करेंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच का लाइव प्रसारण आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने मोबाइल और लैपटॉप पर जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।
रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शाई होप (कप्तान), आमिर जंगू, शिमरॉन हेटमायर, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन, शमर जोसेफ, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड।
Updated on:
05 Oct 2026 04:24 pm
Published on:
05 Oct 2026 04:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
