
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें मुशफिकुर रहीम और लिटन दास को भी जगह दी गई है। बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, जब आप अपने दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को वापस टीम में देखते हैं तो यह राहत देता है। मुझे यकीन है कि विश्व कप से पहले यह उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट है और इसे देखते हुए वे इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।
मुशफिकुर जिम्बाब्वे दौरे से बीच में लौटे थे, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शामिल होने के लिए 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहने की जरूरत थी। हालांकि, वह ऐसा नहीं कर सके थे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होना पड़ा था। टॉम लाथम के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की टीम 24 अगस्त को ढाका पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तरह ही सभी मुकाबले शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। यह सीरीज एक से 10 सितंबर तक चलेगी।
बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है : महमुदुल्लाह रियाद (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन दास, मुसादेक हुसैन साइकत, अफीफ नईम शेख, नुरुल हसन सोहान, शमीम हुसैन, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान,तस्कीन अहमद, शैफ उदिन, शोरिफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम, शाक मेहदी हसन, अमिनुल इस्लाम बिपलोब और नासुम अहमद।
Published on:
20 Aug 2021, 12:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.