
मुंबई : सोमवार को इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। इस टीम में लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी को जगह मिली है। वह चोट के कारण लगातार दो आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष आशीष कपूर के नेतृत्व में नवंबर में बांग्लादेश में होने वाले एमर्जिंग एशिया कप के लिए टीम का चयन किया गया।
लंबे समय से हैं बाहर
बता दें कि 19 साल के कमलेश नागरकोटी चोट के कारण तकरीबन एक साल से मैदान से बाहर चल रहे थे। वह इस साल भी आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले साल राजस्थान की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में खेला था। इस टीम की कप्तानी बीआर शरत को दी गई है।
एमर्जिग एशिया कप के लिए भारतीय टीम
विनायक गुप्ता, आर्यन जुयाल, बीआर शरत (कप्तान एवं विकेटकीपर) चिन्मय सुतार, यश राठौड़, अरमान जाफर, संवीर सिंह, कमलेश नागरकोटी, ऋतिक शौकीन, एसए देसाई, अर्शदीप सिंह, एसआर दुबे, कुमार सूरज, पी रेखा डे और कुलदीप यादव।
Updated on:
30 Sep 2019, 9:47 PM IST
Published on:
30 Sep 2019, 9:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.