29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक पल का गवाह, जानिए डिटेल्स

Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम जल्द ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बड़े पल का गवाह बनने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Oct 2021, 1:58 PM IST

screenshot_2021-10-07_motera_stadium_named_after_pm_modi_bjp_ducks_to_defend_wicket_as_congress_bowls_bouncer.png

Narendra Modi Stadium in Ahmedabad To Host India's 1,000th Men's ODI

नई दिल्ली। अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम कई मायनों में खास है। पिछले साल ही नवनिर्माण के बाद अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम इस साल की शुरुआत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' रखा गया। यह वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसकी सिटिंग की क्षमता 1,32,000 है। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का गौरव होने के साथ ही अब इस स्टेडियम के नाम जल्द ही एक और गौरव का पल जुड़ने जा रहा है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जल्द ही भारतीय क्रिकेट के एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा भारतीय क्रिकेट का 1000वां वन-डे मैच

किसी भी टीम के लिए 1000 मैच खेलना एक बड़ी उपलब्घि होती है और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जल्द ही यह उपलब्धि अपने नाम करने जा रही है। 6 फरवरी 2022 को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना 1000वां अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैच वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ खेलेगी। यह ऐतिहासिक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े - विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम'

1000 वन-डे मैच खेलने वाली पहली टीम बन जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

वर्तमान में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 996 वन-डे मैच खेल चुकी है। 6 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम 1000 वन-डे मैच खेलने वाली दुनिया में पहली टीम बन जाएगी जो एक बड़ी उपलब्धि होगी। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 958 वन-डे मैच के साथ दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़े - Narendra Modi Stadium: 7 अरब की लागत से बना है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, जानिए खास बातें