पीसीबी और फ्रेंचाइजी की बैठक के बाद बदला फैसला
रिपोर्ट के अनुसार, नसीम को टूर्नामेंट में वापस लिया जाए या नहीं इस पर फैसला पीसीबी और पीएसएल फ्रेंचाइजी के बीच हुई एक बैठक के बाद लिया गया। बैठक में शाह को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया। हालांकि इसके लिए उन्हें प्री-आइसोलेशन कोविड -19 टेस्ट क्लीयर करना है। टेस्ट क्लीयर करने के बाद उन्हें टीम होटल में फिर से प्रवेश करने की अनुमति मिल जाएगी। यहां उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह अबू धाबी रवाना हो सकेंगे।