31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोएब अख्तर ने लगाई आमिर को फटकार, बोले-‘इस वक्त उन्हें संभलने की जरूरत’

दिनेश कनेरिया के बाद मोहम्मद आमिर पर बरस पड़े पाकिस्तानी के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर। बोले-'आमिर को हफीज से सीखना चाहिए।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 May 2021, 7:29 PM IST

shoaib_akhtar.jpg

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad amir) इन दिनों अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने टीम में वापसी की और फिर अचानक दिसंबर में संन्यास के घोषणा कर सबको चौंका दिया था। आमिर ने रिटायरमेंट लेने का कारण पीसीबी के अधिकारियों से तालमेल ना बैठना बताया था। इसी बीच अब शोएब अख्तर ने आमिर को जमकर लताड़ लगाई है।

यह भी पढ़ें— क्रिकेट का जुनून: उम्र मात्र 2 साल, लगाता है विराट कोहली की तरह तगड़े शॉट, देखें वीडियो

दानिश ने भी सुनाई थी खरी—खोटी
अगर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की बात करें तो इस समय मिस्बाह उल हक हेड कोच और गेंदबाजी कोच हैं वकार यूनिस। आमिर के पीसीबी पर आरोप लगाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कनेरिया ने उन्हें खूब खरी—खोटी सुनाई थी।

इंग्लैंड की नागरिकता लेने की कोशिश में आमिर
पिछले दिनों ही खबर आई थी कि मोहम्मद आमिर पाकिस्तान छोड़कर इंग्लैंड में बसना चाहते हैं। इन दिनों वह इंग्लैंड की नागरिकता लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक टीम मैनेजमेंट में बदलाव नहीं किया जाएगा तब तक वह पाकिस्तान की टीम की और से नहीं खेलेंगे। इस तरह के बयान के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लगातार आमिर को निशाना बना रहे हैं।

आमिर को मेच्योर होेने की जरूरत—अख्तर
शोएब अख्तर ने मोहम्मद आमिर पर निशाना साधते हुए कहा कि इस वक्त उन्हें मेच्योर होने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। जिंदगी में कई उतार—चढ़ाव आते हैं। कभी प्रदर्शन शानदार होता है तो कभी सामान्य से भी क्म। खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने का एकमात्र तरीका होता है वह है प्रदर्शन। आमिर को यह बात याद रखनी चाहिए कि पापा मिकी आर्थर हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद नहीं रहेंगे। कभी—कभी आपको मेच्योर होना पड़ता है।

यह भी पढ़ें— न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली बोले- भारत ने टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखा है...

मोहम्मद हफीज से सीखना चाहिए
अख्तर ने कहा कि आमिर को मोहम्मद हफीज से सीखने की जरूरत है। हफीज भी इसी दौरे से गुजरे थे, लेकिन उन्होंने अपना ध्यान खेल पर लगाया और लगातार रन बनाए। क्योंकि टीम मैनेजमेंट एक खिलाड़ी के हिसाब नहीं चलता।