दरअसल, लंबे समय नवजोत सिंह सिद्धू कुछ कारणों की वजह से कॉमेंट्री से दूर थे, लेकिन आईपीएल 2024 के इस सीजन वह एक बार फिर कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी करने जा रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सिद्धू को उनकी डॉयलॉग डिलीवरी के लिए जाना जाता है। फैंस भी सिद्धू की कॉमेंट्री बहुत मिस कर रहे थे, लेकिन उनकी वापसी से एक बार कॉमेंट्री बॉक्स में सीरियसनेस की जगह हंसते-खिलखिलाते चेहरे नजर आएंगे।
स्टार स्पोर्ट्स ने दी अहम जानकारी
नवजोत सिंह सिद्धू की कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। स्टार स्पोर्ट्स एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि कॉमेंट्री बॉक्स के सरदार नवजोत सिंह सिद्धू वापस आ रहे हैं। सिद्धू की कॉमेंट्री पसंद करने वाले फैंस के लिए ये अच्छी खबर है। बता दें कि सिद्धू ने पत्नी की तबीयत नासाज होने के चलते लोकसभा का चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली का वापसी को लेकर पहला बयान, बोले- मैं क्रिकेट से दूर था, लेकिन...