30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश के बाद इस देश ने भी घोषित की टीम, रेप का आरोपी भी शामिल

Asia Cup 2023 : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद अब नेपाल ने भी एशिया कप 2023 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम स्‍क्‍वाड का ऐलान कर दिया है। नेपाल क्रिकेट टीम का कप्‍तान 20 वर्षीय युवा ऑलराउंडर रोहित पाउदेल को बनाया गया है। इसके साथ ही रेप के आरोपी संदीप लामिछाने को भी टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Aug 2023, 10:33 AM IST

nepal-announce-squad-for-asia-cup-2023-sandeep-lamichhane-included-rohit-paudel-named-captain.jpg

Asia Cup के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश के बाद इस देश ने भी की टीम की घोषणा, रेप का आरोपी भी शामिल।

Asia Cup 2023 : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद अब नेपाल ने भी एशिया कप 2023 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम स्‍क्‍वाड का ऐलान कर दिया है। नेपाल क्रिकेट टीम का कप्‍तान 20 वर्षीय युवा ऑलराउंडर रोहित पाउदेल को बनाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेल चुके पूर्व स्पिनर संदीप लामिछाने को भी टीम में शामिल किया गया है, जो एक लड़की से दुष्‍कर्म के आरोपी भी हैं। एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्‍तान और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। उम्‍मीद है कि आज 15 अगस्‍त को भारतीय टीम की भी घोषणा की जा सकती है।


नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एशिया कप 2023 के लिए टीम की घोषणा की है। सीएएन ने कहा है कि नेपाल की टीम टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान में एक हफ्ते का कैंप करेगी और पाकिस्तान की विभिन्‍न टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। नेपाल ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ है। वह अपना पहला मुकाबला 30 सितंबर को पाकिस्‍तान और 4 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलेगी।

पिछले साल क्रिकेट से हुए थे सस्‍पेंड

बता दें कि संदीप लामिछाने पर एक लड़की ने दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इस कारण लामिछाने को सितंबर 2022 में क्रिकेट से सस्पेंड भी कर दिया गया था। नेपाल पुलिस ने संदीप को काठमांडू से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि बाद में उन्‍हें जमानत मिल गई और इसके बाद फरवरी 2023 में उनके ऊपर से प्रतिबंध हटा लिया गया था।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज क्रिकेटर ने किया संन्यास तोड़ने का ऐलान

एशिया कप के लिए नेपाल की टीम

रोहित पाउदेल (कप्तान), कुशाल भुर्तेल, भीम शारकी, कुशाल माला, आसिफ शेख (विकेटकीपर), आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, गुलशन झा, संदीप लामिचाने, ललित राजबंशी, प्रतिश जीसी, संदीप जोरा, किशोर महतो, श्याम धाकल और अर्जुन सौद।

यह भी पढ़ें : आयरलैंड पहुंची टीम इंडिया, बुमराह के साथ खास अंदाज में दिखे रिंकू सिंह और शिवम दुबे