नई दिल्ली । नेपाल क्रिकेट के लिए 1 अगस्त यादगार बन गया, अपना पहला ODI खेलने उतरी नेपाल की टीम नीदरलैंड्स से मैच तो हार गई लेकिन इस टीम ने लाखों दिल जरूर जीत लिए । हाल ही में आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। नीदरलैंड्स ने दो मैचों की ODI सीरीज के पहले वनडे में डेब्यू मैच खेलने उतरी नेपाल की टीम को 55 रन से हरा दिया। इस जीत से नीदरलैंड की टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।