29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन को 6 साल चौथी बार मिला ‘सर रिचर्ड हेडली’ अवॉर्ड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हेमिल्टन में खेले गए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने अपने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 14 Apr 2021, 1:38 PM IST

kane_williamson.png

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन को खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दरअसल, कप्तान केन विलियम्सन को सर रिचर्ड हेडली मेडल सम्मानित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी केन विलियम्सन को पहले भी यह मेडल मिल चुका है, वह भी एक बार नहीं बल्कि 4 बार। विलियम्सन को 6 साल में चौथी बार इस मेडल से सम्मानित किया गया है। बता दें कि विलियम्सन ने घरेलू सत्र कि चार टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उन्हें यह पुरस्कार मिला है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया सर्वश्रेष्ठ स्कोर
बता दें कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हेमिल्टन में खेले गए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने अपने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने इसमें 251 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने क्राइस्टचर्च में भी दोहरा शतक लगाया था। इसमें विलियम्सन ने चार पारियों में उन्होंने 639 रन बनाए। बता दें कि न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकी।

यह भी पढ़ें— इंग्लैंड के खिलाफ दमदार वापसी और बेहतरीन प्रदर्शन करने पर आईसीसी ने भुवनेश्वर को चुना 'प्लेयर ऑद मंथ'

फाइनल के लिए तैयार है
केन विलियम्सन का कहना है कि इस टेस्ट समर में उनके सामने फाइनल में पहुंचने की चुनौती थी। इसमें टीम के खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की और टीम का कप्तान होने के नाते उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे फाइनल में पहुंच सके। अब वे फाइनल के लिए तैयार हैं। बता दें कि विलियम्सन के अलावा डेवोन कॉन्वे को न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड 2020-21 में वनडे और टी20 के लिए ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें— कोरोना से प्रभावित क्रिकेट बोर्ड्स की मदद करेगा ICC, बनाया 50 लाख डॉलर का फंड

वहीं महिला वर्ग में एमेलिया केर इंटरनेशनल टी20 महिला पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बैट्समैन कॉनवाय को उनके पहले इंटरनेशनल सत्र में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे और टी20 इंटरनेशनल खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला। वहीं साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ऐमी सेटर्थवेट को चुना गया।