30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दिया महिलाओं को बराबरी का अधिकार, अब मैन और वूमेन क्रिकेटरों को मिलेगा समान वेतन

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी संघ के बीच पांच साल के एतिहासिक करार के बाद विश्व क्रिकेट में पहली बार देश की पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में समान मैच फीस मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 Jul 2022, 12:47 PM IST

women_cricket_nz.png

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

New Zealand men and women cricketers Fees: दुनिया में अभी लैंगिक असमानता खत्म नहीं हुई है। यह अंतर हम रोजाना कई मौकों पर देखते हैं। खेल जगत हो या कॉर्पोरेट फार्म या फिर बॉलीवुड पुरुष और महिला के बीच का अंतर वेतन में भी दिखाई देता है। भारतीय पुरुष क्रिकेटरों के वेतन के मुक़ाबले महिला क्रिकेटरों का वेतन लगभग 10% है। मतलब जहां A कैटेगरी के पुरुष खिलाड़ी को 5 करोड़ मिलता है। वहीं महिला A खिलाड़ी को मात्र 50 लाख रुपये दिये जाते हैं। इतना ही नहीं पुरुषों की सबसे बड़ी कैटेगरी A+ है जिसमें 7 करोड़ रुपये मिलता है। लेकिन महिलाओं के मामले में ऐसी कोई कैटेगरी नहीं है।

यह हाल सिर्फ भारतीय क्रिकेट का ही नहीं है। बल्कि दुनिया के ज़्यादातर क्रिकेट बोर्ड में पुरुष और महिला के वेतन में भारी अंतर देखा जा सकता है। लेकिन इन सब के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। NZC और खिलाड़ी संघ के बीच पांच साल के एतिहासिक करार के बाद विश्व क्रिकेट में पहली बार देश की पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में समान मैच फीस मिलेगी।

इसको लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और 6 बड़ी एसोसिएशन के बीच एग्रीमेंट भी हुआ है। यह अनुबंध 5 साल के लिए रहेगी। महिला क्रिकेटरों को 1 अगस्त से नए नियमों के तहत पैसे मिलने लगेंगे। NZC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड वाइट ने बयान में कहा, 'मैं इस तरह के महत्वपूर्ण समझौते पर पहुंचने में भूमिका के लिए खिलाड़ियों और बड़े संघों को धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं।'

ये भी पढ़ें - IND vs WI:वेस्टइंडीज दौरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, विराट कोहली संग इन खिलाड़ियों को मिलेगा आराम

उन्होंने कहा, 'यह हमारे खेल का सबसे महत्वपूर्ण करार है जो NZC, बड़े संघों और हमारे खिलाड़ी के लिए बाध्यकारी होगा और क्रिकेट में कोष, प्रगति और विकास की आधारशिला रखेगा।' न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट 88 साल पहले 1934/35 में खेला था और 2004 के बाद एक भी मैच नहीं खेली है।

नए नियम के लागू होने के बाद न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटरों को टेस्ट के लिए करीब 5 लाख, वनडे के लिए करीब 1.96 लाख रुपये और टी-20 इंटरनेशनल के लिए करीब 1.25 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं महिला क्रिकेटरों को नए अनुबंध का लाभ घरेलू टूर्नामेंट में भी मिलेगा। प्लंकेट शील्ड के लिए करीब 86 हजार और फॉर्ड ट्रॉफी/हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड के मैच के लिए करीब 40 हजार हजार रुपये मिलेंगे।

एग्रीमेंट के तहत वेतन मिलता है, तो न्यूजीलैंड की उच्चतम रैंक वाली महिला क्रिकेटर्स को हर साल करीब 9.5 लाख रुपये भुगतान किए जाएंगे। वहीं कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या भी 54 से बढ़कर 72 हो गई है। वहीं पुरुष खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने, ट्रेनिंग और खेलने में ज्यादा समय बिताने पर अधिक रिटेनर राशि दी जाएगी।