30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, न्यूजीलैंड ने फिर विलियम्सन को दिया आराम

NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं न्यूजीलैंड ने चोटिल केन विलियम्सन को बाहर कर सलामी बल्लेबाज विल यंग को मौका दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
kane_wiliamson.png

New Zealand vs Afghanistan, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पिछले मुक़ाबले में इंग्लैंड को हरा इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। ऐसे में अपने मोमेंटम को जारी रखान चाहेंगे। वहीं न्यूजीलैंड की नजर लगातार चौथी जीत पर है।

इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। उनके नियमित कप्तान केन विलियम्सन फिर चोटिल हो गए हैं और इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनके स्थान पर टॉम लाथम कप्तानी कर रहे हैं और सलामी बल्लेबाज विल यंग की टीम में वापसी हुई है। वहीं अफगानिस्तान ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर, अजमतुल्ला ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक।

न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान/विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।