3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RECORD: न्यूजीलैंड ने लगातार दो ODI मैचों में बनाए 400 के ऊपर रन, दोनों मैच 300 प्लस रनों से जीते

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दो मैचों में 400 के ऊपर रन बनाकर आयरलैंड को दोनों मैचों में 300 के ऊपर अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Jun 2018, 11:52 AM IST

newzealand women's cricket team

RECORD: न्यूजीलैंड ने लगातार दो ODI मैचों में बनाए 400 के ऊपर रन, दोनों मैच 300 प्लस रनों से जीते

नई दिल्ली। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच हुए दूसरे ODI मुकाबले में, न्यूजीलैंड ने एक बार फिर 400 के ऊपर का स्कोर खड़ा करके आयरलैंड को 300 प्लस रनों से मात दी है। पहले ODI मैच में कप्तान सूजी बेट्स की शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। दूसरे ODI मैच में कप्तान सूजी बेट्स की जगह टीम में लम्बे समय बाद वापसी करने वाली सोफी डिवाइन ने तेज गती से शतक जड़ा। इस मैच में भी न्यूजीलैंड की टीम ने 300 प्लस रनों की आसान जीत दर्ज की।


न्यूजीलैंड ने बनाए 418 रन
सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 61 गेंदों में 6 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 108 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 418 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सोफी के अलावा पिछले मैच की शतकवीर मैडी ग्रीन(50) और इस मैच में कप्तानी कर रहीं एमी सैट्रथवेट(48) ने भी अच्छी परियां खेली। इसके साथ न्यूजीलैंड की दो और बल्लेबाज 40 रनों का आकड़ा पार करने में कामयाब रहीं। आयरलैंड की ओर से लारा मैरिट्ज ने 58 रन देकर 4 विकेट झटके।


112 रनों पर सिमटी आयरलैंड
आयरलैंड की तरफ से उनकी कप्तान लौरा डिलानि ने 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आयरलैंड की कोई भी बल्लेबाज 30 रनों के आकड़े को पार नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड की गेंदबाज ली ताहुहु, होली हडल्सटन, एमेलिया केर और एना पैटर्सन ने 2-2 विकेट झटके। जेस वाटकिंस और के इब्राहिम ने 1-1 विकेट लिए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने ODI सीरीज पर कब्ज़ा जमा लिया है।


न्यूजीलैंड ने पहले मैच में बनाए थे रिकॉर्ड 491 रन
न्यूजीलैंड की टीम द्वारा दिए गए 491 के टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 144 रनों पर आल आउट हो गई थी। आयरलैंड की कप्तान लौरा डिलानी ने पारी को लम्बा खींचने का प्रयाश किया था लेकिन टीम पूरे 50 ओवर नहीं टिक सकी और मैच 346 रनों से हार गई थी। इतनी अंतर के हार के बाद भी यह महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रनों की हार नहीं थी। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड बनाए थे। उन्होंने एक इनिंग में सबसे ज्यादा चौके और सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बनाया था ।