2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन में पांड्या से मिली नीता अंबानी, हार्दिक ने कहा- शुक्रिया

हार्दिक पांड्या की पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी लंदन में हुई है और वह वहीं स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 10 Oct 2019, 8:51 PM IST

Hardik Pandya

लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इन दिनों लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी करवाई है। इस सर्जरी के बाद वह वहीं बेड रेस्ट पर हैं। इस बीच रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मुंबई इंडियंस की सहमालिक नीता अंबानी लंदन में हार्दिक मिलकर उनका हालचाल जानने पहुंची। बता दें कि नीता इस समय स्पोर्ट्स बिजनेस समिट में भाग के लिए लंदन में ही हैं।

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर, लिखा- शुक्रिया भाभी

स्पोर्ट्स समिट के बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर बुधवार को नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी से मिलने पहुंची। इसकी जानकारी खुद हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर दी। हार्दिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि लंदन में उनसे मिलने आने के लिए शुक्रिया भाभी। आपसे मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। आपकी दुआएं और उत्साहजनक शब्द उनके लिए काफी मायने रखते हैं। आप हमेशा से प्रेरणा की स्रोत हो।

हार्दिक पांड्या एक बार फिर विवाद में, जहीर खान का उड़ाया मजाक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोटिल स्मृति मंधाना की जगह पूजा वस्त्राकर को मिला मौका

समिट में बुमराह और पांड्या बंधुओं की तारीफ की

नीता अंबानी ने स्पोर्ट्स समिट में भारतीय तेज गेंदबाजी की रीढ़ बन चुके जसप्रीत बुमराह और हरफनमौला खिलाड़ी पांड्या बंधुओं की जमकर तारीफ की। बता दें कि ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। उन्होंने समिट में बुमराह की चर्चा करते हुए कहा कि वह आप लोगों के साथ एक युवा खिलाड़ी की बेहतरीन कहानी साझा करना चाहती हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने एक बेहद छोटे शहर से खोजा। उन्होंने कहा कि आज बुमराह युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। बीते 10 सालों में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों की खोज की है। इनमें बुमराह के अलावा हार्दिक, क्रुणाल पांड्या जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं।