उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 114 रन बनाए। यह उनके लिए एक खास पल था, क्योंकि उनके पिता मुत्यालु रेड्डी, मां मानसा, बहन तेजस्वी और चाचा सुरेंद्र भी मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। हालांकि भारत ने सीरीज 1-3 से गंवा दी, लेकिन नीतीश ने 37.25 की औसत से 298 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। वह सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। नितीश ने 44 ओवर में पांच विकेट भी चटकाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2-32 रहा।