भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए, एक वनडे के लिए छह लाख और एक टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपए देती है। चूंकि नीतीश कुमार रेड्डी को अभी बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं है, इसलिए उन्हें एक टेस्ट मैच के 15 लाख रुपए मिलेंगे। चूंकि नीतीश कुमार अपना चौथा टेस्ट मैच खेले रहे है, इसलिए अब वह बीसीसीआई की केंद्रीय अनुंबध सूची में शामिल होने के हकदार हो गए हैं। अगर वह बीसीसीआई की सी ग्रेड अनुबंध सूची में जगह बना लेते हैं तो उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा मैच फीस अलग से मिलेगी।