नई दिल्ली : क्रिकेट में 1970-80 का दशक ऐसा था, जब विश्व क्रिकेट पटल पर एक साथ चार-चार हरफनमौलाओं की तूती बोल रही थी। अगर सर गैरी सोबर्स (Sir Gary Sobers) को छोड़ दिया जाए तो वह भी ऐसे, जैसे न तो उनसे पहले कोई था और न अब तक कोई हुआ। आश्चर्य की बात तो यह भी है कि ये चारों एक ही समय थे जरूर, लेकिन अलग-अलग देशों के। कपिल देव (Kapil Dev)भारत से तो पाकिस्तान के इमरान खान (Imran Khan) इंग्लैंड से सर इयान बॉथम (Sir Ian Botham) और न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हेडली (Sir Richard Hadlee)। इस चौकड़ी का पूरी दुनिया के क्रिकेट पर राज था और आज भी इनमें तुलना होती रहती है कि कौन सबसे बेहतर था।