अशोक मुस्तफी के हालांकि कई शिष्य प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए टूर्नामेंट में खेले, लेकिन उनके शिष्य सौरव गांगुली ही इकलौते ऐसे क्रिकेटर रहे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। गांगुली भारत की ओर से कुल 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 16 टेस्ट शतक की मदद से 7212 रन बनाए तो वहीं वनडे में 22 शतक की सहायता से 11363 रन बनाए। 2001 में उन्होंने टीम इंडिया की कमान संभाली और भारत को विदेशों में जीतना सिखाया। इतना ही नहीं, मौजूदा समय में वह भारतीय क्रिकेट के शीर्ष पद पर विराजमान हैं।