3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत दौरे पर आने वाली विदेशी टीमों को पहले अफगानिस्तान से करना होगा मुकाबला

अमिताभ चौधरी अफगानिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट संबंधों को मजबूती प्रदान करने अफगानिस्तान के दौरे पर गए हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 5:36 PM IST

INDIAN CRICKET TEAM

भारत दौरे पर आने वाली सभी विदेशी टीमें प्रैक्टिस मुकाबलों में अफगानिस्तान से भिड़ेंगी

नई दिल्ली। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी अफगानिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट संबंधों को मजबूती प्रदान करने अफगानिस्तान के दौरे पर गए हुए हैं।उन्होंने अफगानिस्तान दौरे के दौरान यह बयान दिया है कि अबसे भारत दौरे पर आने वाली हर इंटरनेश्नल टीम को अफगानिस्तान के साथ अभ्यास मैच खेलना होगा । युद्ध और आतंकवाद से पीड़ित देश अफगानिस्तान के लिए यह एक बेहद सुखद खबर है। इससे अफगानी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ लगातार खेलने का मौका मिलेगा जिससे निश्चित तौर पर पूरी टीम की क्षमता को नई धार मिलेगी और राशिद खान जैसे और युवा सामने आ सकेंगे।

अफगानिस्तान से खेलना होगा प्रैक्टिस मैच
अफगानिस्तान दौरे पर गए अमिताभ चौधरी ने बताया कि भारत दौरे पर आयी सभी टीमों को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के साथ पहले ऐतिहासिक टेस्ट खेलने का मौका हम नहीं गवाना चाहते थे। हम अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों को और मजबूती देना चाहते हैं और इससे हम एक शांति का सन्देश भी देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल के कारण भारत के लोग अफगानी खिलाड़ियों को काफी प्यार भी करते हैं।


भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान अब आईसीसी का सदस्य है और अपना पहला टेस्ट मैच भारत की मेजबानी में 14-18 जून तक बेंगलुरु में खेला जाने वाला है। हाल ही में ICC ने अफगानिस्तान टीम को टेस्ट मैच खेलने की मान्यता दी थी। अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है। अफगानिस्तान टीम अपने स्पिनर्स के दम पर इस मुकाबले में भारत के लिए कठिन चुनौती पेश करेगा।


भारत में मेजबान बनेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच तीन T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला 3 जून को शाम 8 बजे होना है। दूसरा मुकाबला 5 जून को होना है, वहीं तीसरा मुकाबला 7 जून को होगा। देहरादून में नवनिर्मित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह तीनो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान की टीम करेगी। स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष आतिफ मशाल ने बीसीसीआई का आभार जताया है। बताते चले की अफगानिस्तान के घरेलू मैचों के लिए ग्रेटर नोएडा के बाद देहरादून में दूसरा स्टेडियम बीसीसीआई ने उपलब्ध कराया है ।